ads

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Style2

Style5

Style3[OneLeft]

Style3[OneRight]

Style4

नारकंडा में आढ़तियों की मनमनी पड़ रही बागवानों पर भारी


ट्रक ऑपरेटरों सोसाईटी ने लगाए आरोप।
कार्यवाही नहीं की तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा।

कुमारसैन, 3 अगस्त
दी कुमारसैन तहसील ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट्स  को-ओपरेटिव सोसाईटी ने नारकंडा में जगह जगह खोली गई सेब आढ़तियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आढ़तियों की मनमानी आज बागवानों पर भारी पड़ती जा रही है। यह जानकारी विश्राम गृह  कुमारसैन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी  दी कुमारसैन तहसील ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट्स  को - ओपरेटिव सोसाईटी के अध्यक्ष सुभाष चौहान , प्रधान विनोद शर्मा , उपप्रधान राज शर्मा , सचिव राकेश भारद्वाज , कोषाध्यक्ष राकेश सूद , सलाहकार जसवंत शौनिक ने बताया कि कानूनी रूप से सहकारी रजिस्ट्रेशन के अनुसार क्षेत्र में कोई भी प्राईवेट ट्रांसपोर्ट्स का काम नहीं कर सकता है। नारकंडा में आढ़त की दुकानें खोलकर बैठे कमीशन एजेंट बाहरी राज्यों से अनाधिकृत ट्रांसपोर्ट्स को लाकर उनके रोजी रोटी पर लात मार रहे है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को काम नहीं दिया जा रहा है बल्कि बाहरी राज्यों से अनाधिकृत ट्रांसपोर्ट्सरों को लाकर उनसे भी कमीशन ली जा रही है। उन्होने आरोप लगाया कि नारकंडा में आढ़ती मनमाने तरीके से बागवानों को लूट रहे हैं। उन्होने बताया कि बागवानों से नाजायज रूप से सेब की पेटी की अनलोडिंग दस रूपए व गाड़ी चालक से दो रूपए प्रति पेटी से वसूली की जा रही है। इसके साथ ही बागवानों का सेब गड में न लेकर लार्ज  मिडियम स्माल  से छोटी दर का सेब 40 प्रतिशत कम दाम पर लिया जा रहा है। इतना ही नहीं नारकंडा में किसान भवन के नाम पर बागवानों से 250 रूपए प्रति बैड की वसूली की  जा रही है जबकि गौशाला के नाम पर भवन बना कर उसमें स्टोर चलाया जा रहा है। ट्रक ऑपरेटर सोसाईटी के प्रधान विनोद शर्मा ने इसके साथ ही एपपीएमसी से सवाल पूछते हुए कहा कि पिछले आठ दस वर्षों से इस क्षेत्र में अनाधिकृत मंडियों चल रही है उसमें रोजाना कितना माल आता है और जिस दर से माल बिक रहा है उसकी मार्किट फीस की अदायगी सही की जाती है। और जो आढ़त तरपाल के नीचे व निजी भवनों में धड़ाधड़ खोली जा रही है वहां पर उचित पेयजल, शौचालय की व्यव्स्था की गई है। 
इसके साथ ही उन्होने नारकंडा में एनएच किनारे खोली गई मंडियो व आढ़तियों के सैंकड़ों ट्रकों के कारण आए दिन जाम की समस्या के कारण रामपुर शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों को आए दिन परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। ग्राम पंचायत सिंहल के उपप्रधान दिलाराम शर्मा ने बताया कि नारकंडा से कंडयाली तक खोली गई अनाधिकृत सेब मंडियों में रोजाना आने वाले बागवानों व वाहन चालकों को शौचालय की कोई भी खास सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है जिस कारण से नारकंडा से कंडयाली तक सडक़ किनारे खुले में शौच कर प्रदूषण फैलाया जा रहा है साथ ही प्राकृतिक पेयजल स्त्रोतों में गंदगी से ग्रामीणों को गंदा पानी पहुंच रहा है ऐसे में कभी भी कोई बिमारी फैलने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है। ट्रक ऑपरेटर सोसाईटी  ने एपीएमसी से मांग उठाई की शीघ्र ही इस बारे में कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नही हटेंगे।

नारकंडा में खोली गई आढ़तों में बागवानों, मजदूरों व ट्रक चालकों को शौचालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए साथ ही एपीएमसी द्वारा समय समय पर आढ़तों में टीम भेज कर जांच भी की जाएगी। अगर किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
महेन्द्र स्तान
अध्यक्ष एपीएमसी शिमला किन्नौर


ट्रक ओपरेटर सोसाईटी नाकरंडा कुमारसैन के ट्रकों को भी काम दिया जा रहा है वे अपने ट्रकों की पर्ची काटें बाहरी क्षेत्रों से आ रहे ट्रकों की पर्ची नहीं कटेगी। मंडियों में शौचालयों की उचित व्यवस्था की गई है।
कुलदीप मैहता
प्रधान फ्रूट  ग्रोवर एंड कमीशन एजेंट एसोसिएशन नारकंडा

नारकंडा में सडक़ किनारे खोली गई मंडियों में शौचालयों की व्यवस्था नहीं की जाती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी साथ ही सीजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रहे इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
दलीप नेगी
एसडीएम  रामपुर ।


फोटो । कुमारसैन में पत्रकार वार्ता के बाद सामृहिक चित्र में ट्रक ओपरेटर सोसाईटी के पदाधिकारी ।






आखिर बड़ागांव स्कूल में नियुक्त हुए अहम विषयो के शिक्षक

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व  आईपीएच मंत्री का जताया आभार
कुमारसैन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडागांव मे काफी समय से  अहम विषयो के पद रिक्त पडे थे जिसके चलते अभिभावको को अपने बच्चो के भविष्य की चिंता सताने लगी थी अजीत  समाचार  ने इस मुद्दे को प्रमुख्ता से 26 अप्रैल  के अंक मे प्रकाशित किया था जिसके बाद  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडागांव मे अहम विषयो के चार पदो की नियुक्ति हुई है जिसमे अग्रेजी गणित रासायनिक विज्ञान तथा राजनीतिक शास्त्र के पदो को भरा गया है अहम पदो की नियुक्ति के लिए एसएमसी प्रधान जेसी वर्मा तथा सभी अभिभावको ने प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आईपीएच मंत्री व अजीत समाचार  का आभार व्यक्त किया है

सेब की कम कीमत मिलने से बागवान परेशान



कुमारसैन : विकास खंड नारकंडा के लोअर बेल्ट का सेब बाजार में पहुंचना आरंभ हो गया है। क्षेत्र  के कम ऊंचाई वाले सेब उत्पादक क्षेत्रों से जल्दी तैयार होने वाली किस्मों का सेब बाजार पहुंच रहा है। हालांकि आरंभ में ही इस सेब के बागवानों को अपेक्षित दाम नहीं मिल पा रहे हैं जिससे फिलहाल वे निराश हैं। सेब का सीजन जहां पुरे यौवन पर है बाबजूद इसके बागवानों को सेब के उचित दाम नही मिल रहे इसे आल्थियो की मनमानी कहे या  बागवानों की जल्दबाजी लेकिन बागवानों को सेब का उचित दाम नही मिल रहा जिसके चलते बागवानों की आर्थिक स्तिथि डगमगा गयी है सेब मंडी नारकंडा में 800 से 1100 तक सेब प्रति बॉक्स बिक रहा है जोकि उचित नही है  लोअर बेल्ट के बागवानों को मंडियों में सेब का उचित दाम नहीं मिल रहा है। रॉयल सेब की दस्तक के साथ बागवानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।  नारकंडा मंडी में सेब के दाम काफी निचले स्तर पर चला गया है। सोमवार को भी नारकंडा मंडी मे रॉयल सेब 800 से 1100 पर बिका। पिछली बार स्पर 2500 प्रति पेटी और रॉयल 1800 से दो हजार रुपए प्रति पेटी बिका था। बागवानों रमेश , हरीश वर्मा , कर्ण ठाकुर , सतीश वर्मा , सुरेश , विवेक , संतोष , कुलदीप का कहना है कि फिलहाल बाजार के ट्रेंड से उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है क्योंकि जितनी कीमत उन्हें मिल रही है उससे अधिक वे उस पर खर्च कर चुके हैं ऐसे में उन्हें शायद ही कुछ बच पा रहा है। बागवानों को इस बार पेटी का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।

नारकंडा स्कूल में शिक्षकों का भारी टोटा , पढ़ाई पर संकट


कुमारसैन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा में शिक्षको  व अन्य श्रेणी के  सात  पद रिक्त पड़े है जिसकी वजह से विद्यार्थिओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा में  लगभग 250 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है सात  पद रिक्त होने से यहां पर  विद्यार्थी कई विषयो की पढ़ाई नही कर पा रहे है  नारकंडा  स्कूल  में हिंदी , कला अध्यापक , शास्त्री , पीईटी , अधीक्षक , कंप्यूटर लिपिक , चौकीदार  सहित  सात  पद काफी समय से रिक्त पड़े है शिक्षको के अहम पद रिक्त होने से अभिभावकों को अपने बच्चो के भविष्य की चिंता सताने लगी है ऐसे में अभिभावक अपने बच्चो को दूसरे स्कूलों में डालने के लिए भी विचार करने लगे है अहम पदो के रिक्त होने के चलते शिक्षा ग्रहण कर रहे  विद्यार्थी कई विषयो की पढ़ाई नही कर पा रहे है अभिभावको का कहना है कि सरकार भले ही शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा दे रही हो बाबजूद इसके नारकंडा  स्कूल में काफी पद रिक्त पड़े हुए है अभिभावक का कहना है कि  प्रदेश सरकार  शीघ्र रिक्त पड़े पदो को भरे
स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान अनिल ठाकुर ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा में शिक्षको  व अन्य श्रेणी के  सात   पद पिछले कई अरसे से रिक्त पड़े है जिसकी वजह से विद्यार्थिओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है उन्होंने  कहा कि  इस समस्या को लेकर वह कई बार  सरकार  को अवगत  करवा  चुके है बाबजूद इसके अभी तक रिक्त पड़े पदो को  नही  भरा गया उन्होंने प्रदेश सरकार  से शीघ्र रिक्त पड़े पदो को भरने की  गुहार लगायी है ताकि  बच्चो के भविष्य से कोई खिलवाड़ न हो

Top