ads

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Style2

Style5

Style3[OneLeft]

Style3[OneRight]

Style4

नारकंडा में किसान सभा ने किया प्रदर्शन


कुमारसैन  नारकंडा में आयोजित  धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों  बागवानों ने एक स्वर में जोर देकर कहा कि हमारे हौंसले बुलंद है व अपने हित के लिए किसी भी प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार है । धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों बागवानों ने कहा कि वह एक इंच भूमि भी सरकार को नहीं देंगे। और न ही ऑकशन करने देंगे। इस मौके पर प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघा ने कहा कि भूमिहीन को जो नौतोड़ मिले है वह सरकार द्वारा मिले है उन्होने कहा कि इंतकाल सरकार या सम्बंधित  विभाग ने करना है न कि किसानों बागवानों ने। उन्होने कहा कि गरीब लोगों से नौतोड़ क्यों छुडाए जा रहे हैं। इसके लिए सिंघा ने काफी हद तक सरकार को जिम्मेदार ठहराया। किसान नेता ने कहा कि सरकार ने कोर्ट में सही जानकारी नही दी और बागवानों की समस्या को मजबूती से कोर्ट के सामने नहीं रखा किसान नेता ने कहा कि सरकार किसानों बागवानों के लिए कानून व निती बनाए उन्होने कहा कि अवैध कब्जे को लेकर जहां दहशत का माहौल होगा वहीं बेरोजगारी व गुंडागर्दी बढग़ी। उन्होने  कहा कि लोगों के मकानों से बिजली पानी न काटा जाए। सिंघा ने कहा कि अवैध कब्जे नियमित किए जाएं। रैली को संबोधित करते हुए सिंघा ने कहा कि बागवान व किसानों के हित के लिए हमें संगठित होना होगा। उन्होने कहा कि सरकारी तंत्र बिलकुल फेल  हो चुका है। गरीब लोगों से नौतोड़ छीने जा रहे हैं सरकार दोहरी निती अपना रही है उन्होने प्रदेश सरकार से आग्रह  किया है कि  वह बागवानों के हित की लड़ाई केन्द्र सरकार के समक्ष रखे। उन्होने कहा कि जब बड़ी बड़ी कंपनियों को जमीन लीज पर दी जा रही है तो बागवानों को क्यों नही । उन्होने कहा कि यदि बागवानों के बगीचों की ऑकशन की गई तो सरकार को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए कमेटियों बनाई जाएंगी। साथ ही दो सिंतंबर को शिमला में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
फोटो 1 : नारकंडा में प्रदर्शन करते किसान सभा के सदस्य।

भूमिहीन किसानों को मुफ्त में दी जाए पांच बीघा जमीन : सिंघा


कुमारसैन: प्रदेश किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के आह्वान पर 5 अगस्त को नारकंडा में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह धरना-प्रदर्शन सेब उत्पादक संघ के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा की अध्यक्षता में होगा।
सेब उत्पादक संघ के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा ने बताया कि किसानों की कब्जे वाली जमीन से बेदखली बिलकुल ठीक नहीं है। इस बेदखली के कारण गांव के गरीब लोगों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को नारकंडा में क्षेत्र के बागबान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को समय रहते किसानों का पक्ष लेना चाहिए। अभी भी गरीब किसानों के पेड़ काटे जा रहे हैं, जबकि बड़े-बड़े लोगों पर अभी भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश सरकार एक तरफ सेब के पेड़ काटने को गलत ठहरा रही है, वहीं ग्रामीण स्तर पर सरकार के निर्देशों के बाद प्रशासन की कार्रवाई रुकी नहीं है। अभी भी किसानों की बेदखली का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब 2002 में भाजपा सत्ता में थी तो 5 बीघा जमीन देने की बात कही थी। बैठक में सरकार से अनुरोध किया गया कि सरकार 1980 से पहले की नीति के अंतर्गत भूमि को नियमित किया जाए।

थानाधार मे प्रदेश किसान सभा की बैठक आयोजित


कुमारसैन: प्रदेश किसान सभा और  सेब उत्पादक संघ के आवाहन पर रविवार  को विश्राम गृह  थानाधार  मे  सेब उत्पादक संघ के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा की अध्यक्षता मे  बैठक की गयी किसानों की कब्जे वाली जमीन से बेदखली, पानी बिजली के कनेक्शन काटने को लेकर हिमाचल किसान सभा ने  किसान के साथ बैठक आयोजित की । इस बैठक में सैंकड़ो किसानो ने भाग लिया । बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष राकेश सिंघा ने बताया कि किसानों की कब्जे वाली जमीन से बेदखली बिल्कुल ठीक नहीं है। इस बेदखली के कारण गांव के गरीब लोगों में दहशत बना हुआ है। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त को नारकंडा में क्षेत्र के बागवानों  द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने क्षेत्र के बागवानों से अपील की है कि वह अधिक संख्या में 5 अगस्त को नारकंडा पहुंचे  ताकि सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद हो सके उन्होंने कहा कि सरकार को समय रहते किसानों का पक्ष लेना चाहिए। जबकि अभी तक गरीब किसानों के पेड़ काटे जा रहे है। जबकि बड़े बड़े लोगों पर अभी भी कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदेश सरकार के अंदर एक तरफ सरकार सेब के पेड़ कटाने को गलत ठहरा रही है। वहीं गांव स्तर पर सरकार के प्रशासन की कार्रवाई अभी भी रुकी नहीं है। अभी भी किसानों की बेदखली का अभियान प्रशासन विभागों द्वारा जगह जगह चलाया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते जब 2002 में भाजपा सता में थी तो जमीन 5 बीघा देने की बात कही थी। बैठक मे सरकार से अनुरोध किया गया की सरकार 1980 से पहले की नीति के अंतर्गत भूमि को नियमित किया जाए मौजूद लोगे को संबोधित करते हुए राकेश सिंघा ने  कहा कि सरकार गरीब ,सीमांत , भूमिहीन किसानो के कब्जे मे 5 बीघा तक की भूमि को मुफ्त मे  उनके नाम लीज पर दे और वन भूमि पर मैजूद पेडो को काटना बंद करे

शीघ्र शुरू किया जाए कुमारसैन कॉलेज भवन का निर्माण - एबीवीपी

 एबीवीपी ने की कॉमर्स के शिक्षक की मांग
भवन बनने तक बनाए जाए अस्थायी शैड।
कुमारसैन,
राजकीय डिग्री कॉलेज कुमारसैन के भवन निर्माण व कॉलेज में कॉमर्स शिक्षक की मांग को लेकर ए.बी.वी.पी कार्यकर्ताओं ने यहां जारी प्रैस ब्यान में दोनों समस्याओं को शीघ्र हल करने की जोरदार मांग रखी है। ए.बी.वी.पी कुमारसैन के छात्र संगठन के अध्यक्ष दीपक ने बताया कि कॉलेज में कॉमर्स विषय का एक ही शिक्षक है जिस कारण से बी.कॉम के छात्रों को परेशानी हो रही है। जबकि कॉलेज में एक अन्य शिक्षक होना समय की मांग है। साथ ही उन्होने बताया कि कॉलेज में बी.कॉम छात्रों को जहां पर बिठाया गया है वहां पर भवन में दरारें आई हुई है जिस कारण से भी छात्रों को परेशानी हो रही है। छात्र संगठन ने मांग रखी कि कॉलेज में कक्षाएंं चलाने के लिए अस्थाई रूप से शैडों का निर्माण किया जाए। इसके साथ ही अखिल भारतीय  विद्यार्थी  परिषद ने कुमारसैन कॉलेज भवन का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू की जोरदार मांग उठाई है।
गौरतलब है कि गत वर्ष कुमारसैन कॉलेज की कक्षाएं ग्राम पंचायत जार के निकट होर्टीकल्चर के तीन छोटे भवनों में शुरू की गई थी। लेकिन इस बार छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना के मददेनजर इस बारे में स्थानीय  विधायिका  व बागवानी मंत्री विद्या सटोक्स से दो माह पूर्व ही कॉलेज में अस्थाई शैड बनाने की मांग रखी गई थी। लेकिन अभी तक कॉलेज में अस्थाई शैडों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ए.बी.वी.पी छात्र संगठन ने मांग उठाई कि जब तक कॉलेज भवन का निर्माण शुरू नहीं हो जाता तब तक अस्थाई रूप से शैडों का निर्माण किया जाए ताकि कॉलेज छात्रों को बैठने की उचित व्यवस्था हो सके।

दस बीघे तक नियमित किए जाएं कब्जे : अमीचंद वर्मा


किसान बागवान विरोधी है कांग्रेस सरकार।
कुमारसैन,  22 जुलाई 
हाई कोर्ट के आदेशानुसार इन दिनों प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों पर अवैध कब्जों पर कार्यवाही का दौर जारी है। ऐसे में हर ओर से विरोध के स्वर भी  उठने लगे है। बुधवार को भाजपा के संगठनात्मक जिला महासू के अध्यक्ष अमींचद वर्मा ने कुमारसैन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि छोटे किसानों व बागवानों को अवैध कब्जों में छूट देकर दस बीघा तक भूमि को नियमित किया जाना चाहिए। उन्होने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार किसाना बागवान विरोधी है। साथ ही उन्होने अवैध कब्जों को एकतरफा कार्यवाही करार देते हुए पहले बड़े कब्जाधारियों पर कार्यवाही करने की मांग भी रखी। अमीचंद वर्मा ने कहा कि जिन लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर मकान बनाए है उनको जल्दबाजी में तोडऩा सही नहीं है ऐसे में लोगों को कुछ समय दिया जाना चाहिए व बिना नोटिस के उनके बिजली पानी कनेकशन काटना उचित नहीं है।  उन्होने कहा कि छोटे किसानों व बागवानों को दस बीघा तक भूमि नियमित की जानी चाहिए व भूमि का किसानों से मुवावजा लिया जाए। और इससे अधिक भूमि कबजाधारियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए। अमीचंद वर्मा ने कहा कि वर्ष 2002 में प्रो. प्रेमकुमार धूमल के कार्यकाल में राजन सुषांत राजस्व मंत्री थे तब भाजपा ने छाटे किसानों व बागवानों को 20 बीघा तक भूमि नियमित करने की बात कही थी। लेकिन इस मामले का श्रेय भाजपा न ले सके  इस कारण कुछ लोगों ने उस समय इस मामले पर स्टे ले लिया था। अमीचंद वर्मा ने कहा कि वे कोर्ट का आदर करते हैं और साथ ही माननीय न्यायालय से मांग रखते हैं कि छोटे किसानों बागवानों को दस बीघा तक भूमि नियमित करे ताकि कोई बेघर न हो व जिन लोगों ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण किया है उन पर कार्यवाही की जानी चाहिए। प्रैस वार्ता के दौरान महासू जिलाध्यक्ष के साथ, दी कुमारसैन तहसील कॉपरेटिव सोसाईटी के अध्यक्ष संजय शर्मा, कुमारसैन पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुमंत गौतम, शक्ति केन्द्र कुमारसैन के अध्यक्ष बीरबलनाथ वर्मा, श्यामलाल, हरिप्रकाश वर्मा, सुरेन्द्र देहलू, भूपेन्द्र कैंथला, रणवीर पालसरा व कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


प्राचीन खेलों को देंगे संरक्षण : अतुल शर्मा



कुमारसैन,
शड़ी मतियाना में आयोजित किए जाने वाला पारंपरिक बिशू मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय मेले के समापन समारोह में राज्य औद्यौगिक विकास निगम हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत मेले का विधिवत समापन किया। इस मौके पर अतुल शर्मा ने कहा कि प्राचीन मेलों को बढ़ावा देने व उनका संरक्षण करने के लिए आश्वयक कदम उठाए जांएगे। उन्होने कहा कि ठियोग कुमारसैन क्षेत्र में विकास प्रदेश के मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व व स्थानीय विधायिका बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स के सहयोग से संभव हो पाया है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि सरकार के माध्यम से स्पोर्टस हॉस्टल मतियाना की मुरम्मत व  बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण तथा मतियाना में सुलभ शौचालय बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जांएगे। इससे पूर्व शड़ी मतियाना पहुंचने पर अतुल शर्मा का सांस्कृतिक एवं ठोडा कमेटी व मेला कमेटी के स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष अमीचंद चंदेल ने मुख्यातिथि अतुल शर्मा को टोपी व शॉल भेंट कर सममानित किया। तीन दिनों तक चले मेले में ठोडा दल सरतेला बलसन व फागू ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले के समापन समारोह में अतुल शर्मा के साथ रौंणी मतियाना के प्रधान मूलचंद चंदेल, मेला कमेटी उपप्रधान कंवरसिंह चंदेल, सूरतराम, शड़ी मंदिर गूरजी चेतराम शर्मा, देविन्द्र केवला, नवीन ठाकुर व कई अन्य गण्मान्य लोग मौजूद रहे।

Top