कुमारसैन,
शड़ी मतियाना में आयोजित किए जाने वाला पारंपरिक बिशू मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय मेले के समापन समारोह में राज्य औद्यौगिक विकास निगम हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत मेले का विधिवत समापन किया। इस मौके पर अतुल शर्मा ने कहा कि प्राचीन मेलों को बढ़ावा देने व उनका संरक्षण करने के लिए आश्वयक कदम उठाए जांएगे। उन्होने कहा कि ठियोग कुमारसैन क्षेत्र में विकास प्रदेश के मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व व स्थानीय विधायिका बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स के सहयोग से संभव हो पाया है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि सरकार के माध्यम से स्पोर्टस हॉस्टल मतियाना की मुरम्मत व बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण तथा मतियाना में सुलभ शौचालय बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जांएगे। इससे पूर्व शड़ी मतियाना पहुंचने पर अतुल शर्मा का सांस्कृतिक एवं ठोडा कमेटी व मेला कमेटी के स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष अमीचंद चंदेल ने मुख्यातिथि अतुल शर्मा को टोपी व शॉल भेंट कर सममानित किया। तीन दिनों तक चले मेले में ठोडा दल सरतेला बलसन व फागू ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले के समापन समारोह में अतुल शर्मा के साथ रौंणी मतियाना के प्रधान मूलचंद चंदेल, मेला कमेटी उपप्रधान कंवरसिंह चंदेल, सूरतराम, शड़ी मंदिर गूरजी चेतराम शर्मा, देविन्द्र केवला, नवीन ठाकुर व कई अन्य गण्मान्य लोग मौजूद रहे।

No comments: