
कुमारसैन, 3 अगस्त
पुलिस थाना कुमारसैन के तहत लुहरी के निकट लवाण खडड में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस थाना कुमारसैन के एसएचओ जी डी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सांय लवाण में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। उन्होने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होने बताया कि शव का गल सड़ गया है जिसकी शिनाक्त नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कुमारसैन से शिमला भेज दिया गया है।
फोटो । कुमारसैन - लवाण में मिला अज्ञात शव।
No comments: