
ट्रक ऑपरेटरों सोसाईटी ने लगाए आरोप।
कार्यवाही नहीं की तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा।
कुमारसैन, 3 अगस्त
दी कुमारसैन तहसील ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट्स को-ओपरेटिव सोसाईटी ने नारकंडा में जगह जगह खोली गई सेब आढ़तियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आढ़तियों की मनमानी आज बागवानों पर भारी पड़ती जा रही है। यह जानकारी विश्राम गृह कुमारसैन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी दी कुमारसैन तहसील ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट्स को - ओपरेटिव सोसाईटी के अध्यक्ष सुभाष चौहान , प्रधान विनोद शर्मा , उपप्रधान राज शर्मा , सचिव राकेश भारद्वाज , कोषाध्यक्ष राकेश सूद , सलाहकार जसवंत शौनिक ने बताया कि कानूनी रूप से सहकारी रजिस्ट्रेशन के अनुसार क्षेत्र में कोई भी प्राईवेट ट्रांसपोर्ट्स का काम नहीं कर सकता है। नारकंडा में आढ़त की दुकानें खोलकर बैठे कमीशन एजेंट बाहरी राज्यों से अनाधिकृत ट्रांसपोर्ट्स को लाकर उनके रोजी रोटी पर लात मार रहे है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को काम नहीं दिया जा रहा है बल्कि बाहरी राज्यों से अनाधिकृत ट्रांसपोर्ट्सरों को लाकर उनसे भी कमीशन ली जा रही है। उन्होने आरोप लगाया कि नारकंडा में आढ़ती मनमाने तरीके से बागवानों को लूट रहे हैं। उन्होने बताया कि बागवानों से नाजायज रूप से सेब की पेटी की अनलोडिंग दस रूपए व गाड़ी चालक से दो रूपए प्रति पेटी से वसूली की जा रही है। इसके साथ ही बागवानों का सेब गड में न लेकर लार्ज मिडियम स्माल से छोटी दर का सेब 40 प्रतिशत कम दाम पर लिया जा रहा है। इतना ही नहीं नारकंडा में किसान भवन के नाम पर बागवानों से 250 रूपए प्रति बैड की वसूली की जा रही है जबकि गौशाला के नाम पर भवन बना कर उसमें स्टोर चलाया जा रहा है। ट्रक ऑपरेटर सोसाईटी के प्रधान विनोद शर्मा ने इसके साथ ही एपपीएमसी से सवाल पूछते हुए कहा कि पिछले आठ दस वर्षों से इस क्षेत्र में अनाधिकृत मंडियों चल रही है उसमें रोजाना कितना माल आता है और जिस दर से माल बिक रहा है उसकी मार्किट फीस की अदायगी सही की जाती है। और जो आढ़त तरपाल के नीचे व निजी भवनों में धड़ाधड़ खोली जा रही है वहां पर उचित पेयजल, शौचालय की व्यव्स्था की गई है।
इसके साथ ही उन्होने नारकंडा में एनएच किनारे खोली गई मंडियो व आढ़तियों के सैंकड़ों ट्रकों के कारण आए दिन जाम की समस्या के कारण रामपुर शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों को आए दिन परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। ग्राम पंचायत सिंहल के उपप्रधान दिलाराम शर्मा ने बताया कि नारकंडा से कंडयाली तक खोली गई अनाधिकृत सेब मंडियों में रोजाना आने वाले बागवानों व वाहन चालकों को शौचालय की कोई भी खास सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है जिस कारण से नारकंडा से कंडयाली तक सडक़ किनारे खुले में शौच कर प्रदूषण फैलाया जा रहा है साथ ही प्राकृतिक पेयजल स्त्रोतों में गंदगी से ग्रामीणों को गंदा पानी पहुंच रहा है ऐसे में कभी भी कोई बिमारी फैलने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है। ट्रक ऑपरेटर सोसाईटी ने एपीएमसी से मांग उठाई की शीघ्र ही इस बारे में कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नही हटेंगे।
नारकंडा में खोली गई आढ़तों में बागवानों, मजदूरों व ट्रक चालकों को शौचालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए साथ ही एपीएमसी द्वारा समय समय पर आढ़तों में टीम भेज कर जांच भी की जाएगी। अगर किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
महेन्द्र स्तान
अध्यक्ष एपीएमसी शिमला किन्नौर
ट्रक ओपरेटर सोसाईटी नाकरंडा कुमारसैन के ट्रकों को भी काम दिया जा रहा है वे अपने ट्रकों की पर्ची काटें बाहरी क्षेत्रों से आ रहे ट्रकों की पर्ची नहीं कटेगी। मंडियों में शौचालयों की उचित व्यवस्था की गई है।
कुलदीप मैहता
प्रधान फ्रूट ग्रोवर एंड कमीशन एजेंट एसोसिएशन नारकंडा
नारकंडा में सडक़ किनारे खोली गई मंडियों में शौचालयों की व्यवस्था नहीं की जाती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी साथ ही सीजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रहे इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
दलीप नेगी
एसडीएम रामपुर ।
फोटो । कुमारसैन में पत्रकार वार्ता के बाद सामृहिक चित्र में ट्रक ओपरेटर सोसाईटी के पदाधिकारी ।
No comments: