ads

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Style2

Style5

Style3[OneLeft]

Style3[OneRight]

Style4

लवाण नाले में मिला शव



कुमारसैन, 3 अगस्त
पुलिस थाना कुमारसैन के तहत लुहरी के निकट लवाण खडड में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस थाना कुमारसैन के एसएचओ  जी डी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सांय लवाण में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। उन्होने बताया कि  मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होने बताया कि शव का गल सड़ गया है जिसकी शिनाक्त नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कुमारसैन से शिमला भेज दिया गया है।
फोटो । कुमारसैन -  लवाण में मिला अज्ञात शव।

खेखर के पास पीकअप दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल



थाना कुमारसैन के अंतर्गत शनिवार रात को एक पीक अप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार तीन लोग बूरी तरह से जख्मी हो गए। थाना प्रभारी कुमारसैन जीडी नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे जो रामपुर से शिमला की ओर जा रहे थे। रास्ते में खेखर पूल के पास गाड़ी एचपी 06- 4477 अनियंत्रित होकर 50 फूट खाई में गिर गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान रामपुर के विपुल सूद , राहुल और बबलू के रुप में हुई हैं। जिन्हें उपचार के लिए रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा खनेरी लाया गया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सेब से भरी पिकअप खाई में गिरि चालक घायल


कुमारसैन: पुलिस थाना कुमारसैन  के अंतर्गत एन एच 5 नारकंडा के समीप  फिरनू मोड़  स्तिथ एक एप्लाईड फोर  पिकअप के खाई में गिरने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह क़रीब 6 बजे सेब से भरी एक एप्लाईड फोर  पिकअप करीब 350 मीटर खाई में जा गिरि पिकअप निथर कुल्लू से सेब लेकर आ रही थी कि अचानक फिरनू मोड़ में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा  और गाड़ी करीब 350 मीटर खाई में जा गिरि हादसे में पिकअप चालक हरमोहन ठाकुर पुत्र श्याम लाल गांव मोदी तहसील निरमंड जिला कुल्लू घायल हो गया पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से और तेज गति से गाड़ी चलाने का मामला  दर्ज कर लिया है 



Top