ads

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Style2

Style5

Style3[OneLeft]

Style3[OneRight]

Style4

टिपरी गांव के प्रेमचंद को किडनी की दरकार

आई.पी.एच कर्मी चार वर्षों से डायलिसिस पर।
कुमारसैन: 
तहसील कुमारसैन की ग्राम पंचायत जार के टिपरी गांव के 50 वर्षीय प्रेमचंद को किडनी की दरकार है। चार वर्षों  से प्रेमचंद की दोनों किडनियां खराब हो चुकी है। जिस कारण से हर माह उसे 6-7 बार डायलिसिस करवाना पड़ता है। ऐसे में हर माह उसे हजारों रूपए खर्च करने पड़ रहे है। प्रेमंचद सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उपमंडल कुमारसैन में कार्यरत है। प्रेमचंद की पत्नी व दो बच्चों का भरण पोषण की जिम्मेदारी उसे की कंधों पर है। प्रेमचंद की पत्नी केसरी देवी ने बताया कि उसके पती को लगभग 18 जहार रूपए मासिक वेतन मिलता है जबकि इलाज पर हर माह 25 हजार रूपए से भी अधिक  खर्च हो जाता है। उन्होने बताया कि उनके व उनके पती का बल्ड ग्रुप अलग अलग होने के कारण किडनी ट्रांसप्लांट में दिक्कत हो रही है। उन्होने बताया कि यदि कोई सज्जन पुरूष ओ पोजिटिव ग्रुप की किडनी दान दे सकता है तो वह उसके बदले अपनी किडनी बी पोजिटिव देने की भी तैयार है। प्रेमचंद के स्वास्थ्य को लेकर उसके परिवार के सभी सदस्य ङ्क्षचतित है। प्रेमचंद की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है यदि कोई सज्जन प्रेमचंद को ओ पा्रजिटिव ग्रुप की किडनी देने को तैयार है तो वह प्रेमचंद के मोबाईल नंबर 98161 99451 व 98179 77776 पर संपर्क कर सकता है।

Top