ads

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Style2

Style5

Style3[OneLeft]

Style3[OneRight]

Style4


यूजीसी जेआरएफ में देश में पाया अव्वल स्थान।
कुमारसैन:
तहसील कुमारसैन के ग्राम पंचायत जार निवासी अमित कश्यप को उनकी अभूतपूर्व सफलता के लिए गत दिनों शिमला में उपराष्ट्रपति द्वारा पीएचडी डॉक्टे्रट की उपाधि से अलंकृत किया गया। अमित कश्यप ने यूजीसी जेआरएफ की परीक्षा में देश भर में पहला सथान प्राप्त कर कुमारसैन क्षेत्र के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर इतिहास रचा है। जून माह में 22वें दीक्षांत समारोह में अमित कयश्प को सम्मानित किया गया। वर्ष 1978 में जन्में अमित कश्यप ने डी.ए.वी लक्कड़ बाजार शिमला से दसवीं व बाहरवीं की परीक्षा उतीर्ण की जबकि संजौली कालेज से बी.ए करने के बाद एच.पी.यू समरहिल शिमला से तीन वर्ष एल.एल.बी, दो वर्ष एल.एल.एम व पांच वर्षांे की कड़ी मेहनत के बाद पी.एच.डी की उपाधी प्राप्त की।
अमित ने एच.पी.यू शिमला में बतौर लॉ के एस्सिटैंट प्रोफैसर के रूप में अपनी सेवाएं भी दी जबकि इन दिनों वे पंजाब यूनिवर्सिटी में बतौर लॉ के एस्सिटैंट प्रोफैसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अमित कयश्प के पिता ए.डी कश्यप व माता लीला कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित के शिक्षकों के मार्गदर्शन व स्वर्गीय प्रोफैसर ओ.पी चौहान की गतिशीलता के कारण आज उनका बेटा सफलता के इस मुकाम तक पहुंचा है। अमित कश्यप ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, पत्नी, बहन व अपने शिक्षकों को दिया है।

About kUMARSAIN nEWS

Press Club Kumarsain. Send Your Story Email: pressclubkumarsain@gmail.com
«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Post a Comment


Top