
कुमारसैन, 4 अगस्त शिव मंदिर नालूवाला अगला बाजार कुमारसैन में पांचवा विशाल जागरण एवं भंडारा 9 - 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। एतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में उपरोक्त निर्णय लेते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जागरण व भंडारे की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर मंदिर कमेटी के हेमराज राय, अनिल गुप्ता, अमित सूद , दलीप गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, कमल गुप्ता, राजन गुप्ता, संजीव अग्रवाल, नीरज सोनी उपस्थित रहे नीरज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार 9 अगस्त रविवार को रात्री जागरण व सोमवार 10 अगस्त को भंडारा सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
No comments: