कुमारसैन कॉलेज में समस्याओं पर की चर्चा।
कुमारसैन, 22 जुलाई
राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में बुधवार को साधारण सभा का अधिवेशन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक मुंजाल की अध्यक्षता में आायेजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पी.टी.ए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सतीश मैहता को प्रधान, सुरेन्द्र चौहान को वरिष्ठ उपप्रधान, इन्द्र कुमार को सचिव, हरबंश लाल को सहसचिव, मृदुला को कोषाध्यक्ष, राजीव ठाकुर को सलाहकार बनाया गया जबकि संजीव कुमार व दीनानाथ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही बैठक में कॉलेज में आधारभूत सुविधाओं व अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें प्रमुखता से कॉलेज में छात्रों के बठने के लिए अतिरिक्त कमरों के निर्माण पर बात की गई। कुमारसैन कॉलेज में बुधवार को पी.टी.ए बैठक में अभिभावकों की कम संख्या पर भी चिंता जताई गई। गौर हो कि कुमारसैन कॉलेज में पी.टी.ए बैठक में अभिभावकों की संख्या काफी कम रही।
No comments: