
कुमारसैन, 22 जुलाई
विश्राम गृह कुमारसैन में जे पी सीमेंट द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जे पी सीमेंट के टैक्रीकल ईंजीनियर सौरव ने कार्यशाला में मौजूद ठैकेदारों को जे पी सीमेंट की गुणवता व प्रयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बारे में उन्होने भवन निर्माण व अन्य कार्यों में सीमेेंट के इस्तेमाल करने के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला में मौजूद रहे ठेकेदारों को जे पी कंपनी की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए गए। इस मौके पर जे पी सीमेंट के कुमारसैन डीलर राजीव अग्रवाल, ठेकेदार सुभाष गौतम, सोहन शर्मा , साहिब सिंह , बेलीराम, साहिब चौहान, सुखराम, ब्रिजेश, उमेश, रामावतार भी उपस्थित रहे।
No comments: