*देव मिलन के दीदार को उमड़ा जन सैलाब
* क्षेत्र के सैंकड़ो श्रद्धालु बने देव-मिलन के साक्षी

कुमारसैन: तहसील कुमारसैन के सांगरी क्षेत्र का दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेले का शुभारम्भ वीरवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बड़ागांव में किया गया मेले का शुभारम्भ सांगरी क्षेत्र के आराध्या देव ब्रहमेश्वर महादेव व बनाहर सांगरी के देवता बानेशवर के देव मिलन के साथ हुआ बनाहर सांगरी के देवता बानेशवर के बड़ागांव पहुंचने पर मंदिर कमेटी द्वारा देवता और उनके कार-करींदों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर देव मिलन को देखने क्षेत्र के सैंकड़ो लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के सैंकड़ो श्रद्धालु इस देव-मिलन के साक्षी बने देव मिलन के दीदार के लिए क्षेत्र के सैंकड़ो श्रद्धालु वीरवार को ब्रहमेश्वर महादेव के प्रांगण में उमड़ पड़े देव मिलन के बाद ब्रहमेश्वर महादेव व देवता बानेशवर की रथ शोभा यात्रा ढोल नगाड़ो नरसिंगो की ताल पर मेला ग्राउंड पहुंची जहां पर श्रद्धालु द्वारा देव नृत्य किया गया जानकारी देते हुए ब्रहमेश्वर महादेव के भंडारी जौनी ने कहा कि दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेले का शुभारम्भ सांगरी क्षेत्र के आराध्या देव ब्रहमेश्वर महादेव व बनाहर सांगरी के देवता बानेशवर के देव मिलन के साथ हुआ यह मेला दो दिनों तक चलेगा सांगरी क्षेत्र के बड़ागांव बनाहर शिवान भरेड़ी शलोटा पलारन पावछी छविशी कुमारसैन कांगल कोटीघाट सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने ब्रहमेश्वर महादेव व देवता बानेशवर के समक्ष शीश न्वाया व दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के पहले दिन देवताओं के आगमन के साथ देवलुओं ने नाटियों का दौर चलाया।
No comments: