क्षेत्र के हजारो लोगो ने देवता के समक्ष नवाया शीश
देव विदाई के साथ दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेला संपन्न
कुमारसैन: तहसील कुमारसैन के सांगरी क्षेत्र का दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेला बड़ागांव में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बड़ागांव क्षेत्रवासियो ने दो दिवसीय इस मेले में अपने ईष्ट आराध्य देव ब्रहमेश्वर महादेव व बानेशवर देवता बनाहर सांगरी के दर्शन किए व सुख समृद्धि की कामना की मेले का शुभारम्भ वीरवार को देवता ब्रहमेश्वर महादेव व बानेशवर देवता बनाहर सांगरी के आगमन से हुआ सांगरी क्षेत्र के बड़ागांव, बनाहर शिवान भरेड़ी शलोटा पलारन पावछी छविशी कुमारसैन कांगल कोटीघाट सहित आसपास के हजारो लोगो ने ब्रहमेश्वर महादेव व बानेशवर देवता बनाहर सांगरी के दर्शन किए इस दौरान मेले में दिन भर नाटियो का दौर चलता रहा स्थानीय लोगो ने मेले में जमकर खरीदारी की व देवता के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की मेले के प्रति युवाओ में काफी उत्साह दिखा मेले में देव विदाई के बाद देवलुओ द्वारा मंदिर में पारम्परिक ग्वाडू नृत्य किया गया जिसका क्षेत्र के लोगो ने भरपूर लुप्त उठाया
जानकारी देते हुए देवता ब्रहमेश्वर महादेव के भंडारी जौनी ने कहा कि देव विदाई के साथ शुक्रवार को सांगरी क्षेत्र का दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेला संपन्न हो गया
तांतरा बॉयज़ ने मचाया शणचा मेला में धमाल
सांगरी क्षेत्र के ऐतिहासिक शणचा मेला में वीरवार रात्रि सांस्कृतिक संध्या में टीएमजी ग्रूप के कलाकारों ने समां बांधा वहीं कार्यक्रम में तांतरा रॉक फेम संतोष (तोषी) मुख्य कलाकार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। संतोष (तोषी ) ने इस मौके पर पहली जाचा लगी फागा री....और किंयां जीणा मेरी भाभी ऐ... जैसे गानो पर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। व्ही टीएमजी ग्रूप के कलाकार टी आर कश्यप ने रिमझिम सावनो रा पाणी…. बेलुए बुरा आया जमाना… बुरा नी मानना मेरी बातो रा… आदि गाने गा कर कार्यक्रम में समां बंधा व्ही टी एम जी ग्रूप के कलाकार नेक भंडारी ने लुंगी डांस… एक अधिया मंगायी जा…. आदि गाने गा कर समां बांधा टी एम जी ग्रूप के कलाकार ज्ञान नेगी ने इस रंगारंग कार्यक्रम में म्यूजिक दिया
No comments: