ads

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Style2

Style5

Style3[OneLeft]

Style3[OneRight]

Style4

सांगरी क्षेत्र का दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेला संपन्न


क्षेत्र  के हजारो लोगो ने देवता के समक्ष नवाया शीश
देव विदाई के साथ दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेला संपन्न

कुमारसैन: तहसील कुमारसैन के सांगरी क्षेत्र  का दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेला बड़ागांव में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बड़ागांव क्षेत्रवासियो ने दो दिवसीय इस मेले में अपने ईष्ट आराध्य देव ब्रहमेश्वर महादेव व बानेशवर देवता बनाहर सांगरी   के दर्शन किए व सुख समृद्धि की कामना की मेले का शुभारम्भ वीरवार  को देवता ब्रहमेश्वर महादेव व बानेशवर देवता बनाहर सांगरी  के आगमन से हुआ सांगरी क्षेत्र के बड़ागांव, बनाहर शिवान भरेड़ी शलोटा पलारन पावछी छविशी  कुमारसैन कांगल कोटीघाट  सहित आसपास के हजारो लोगो ने ब्रहमेश्वर महादेव व बानेशवर देवता बनाहर सांगरी   के दर्शन किए इस दौरान मेले में दिन भर नाटियो का दौर चलता रहा स्थानीय लोगो ने मेले में जमकर खरीदारी की व देवता के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की मेले के प्रति युवाओ में काफी उत्साह दिखा मेले  में देव विदाई के बाद देवलुओ द्वारा मंदिर में पारम्परिक ग्वाडू नृत्य किया गया जिसका क्षेत्र के  लोगो ने भरपूर लुप्त उठाया
जानकारी देते हुए देवता  ब्रहमेश्वर महादेव के भंडारी जौनी ने कहा कि देव विदाई के साथ शुक्रवार को सांगरी क्षेत्र का  दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेला  संपन्न हो गया
तांतरा बॉयज़ ने मचाया शणचा मेला में धमाल
सांगरी क्षेत्र  के ऐतिहासिक शणचा मेला में वीरवार रात्रि सांस्कृतिक संध्या में टीएमजी ग्रूप के कलाकारों ने समां बांधा  वहीं कार्यक्रम में तांतरा रॉक फेम संतोष (तोषी) मुख्य कलाकार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।  संतोष (तोषी ) ने  इस मौके पर पहली जाचा लगी फागा री....और किंयां जीणा मेरी भाभी ऐ... जैसे गानो  पर पंडाल  में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। व्ही टीएमजी ग्रूप के कलाकार टी आर कश्यप ने रिमझिम सावनो रा पाणी…. बेलुए बुरा आया जमाना…  बुरा नी मानना मेरी बातो रा… आदि गाने गा कर कार्यक्रम में समां बंधा व्ही  टी एम जी ग्रूप के कलाकार नेक भंडारी  ने लुंगी डांस… एक अधिया मंगायी जा…. आदि  गाने गा कर समां बांधा टी एम जी ग्रूप के कलाकार ज्ञान नेगी ने इस रंगारंग कार्यक्रम में म्यूजिक दिया


देव आगमन के साथ सांगरी क्षेत्र का ऐतिहासिक शणचा मेला शुरू


*देव मिलन के दीदार को उमड़ा जन  सैलाब  
* क्षेत्र  के  सैंकड़ो श्रद्धालु बने देव-मिलन के साक्षी 
 
कुमारसैन: तहसील कुमारसैन के सांगरी क्षेत्र  का दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेले  का  शुभारम्भ वीरवार  को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बड़ागांव में किया गया  मेले का शुभारम्भ  सांगरी क्षेत्र के आराध्या देव ब्रहमेश्वर महादेव व बनाहर सांगरी के देवता बानेशवर के देव मिलन के साथ हुआ बनाहर सांगरी के देवता बानेशवर के बड़ागांव पहुंचने पर मंदिर  कमेटी द्वारा देवता और उनके कार-करींदों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर देव मिलन को देखने क्षेत्र के सैंकड़ो लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र  के  सैंकड़ो श्रद्धालु इस देव-मिलन के साक्षी  बने देव मिलन के दीदार के लिए क्षेत्र  के  सैंकड़ो श्रद्धालु  वीरवार  को  ब्रहमेश्वर महादेव  के प्रांगण में उमड़ पड़े देव मिलन के बाद ब्रहमेश्वर महादेव व  देवता बानेशवर  की  रथ शोभा यात्रा ढोल नगाड़ो नरसिंगो की ताल पर मेला ग्राउंड पहुंची जहां पर श्रद्धालु द्वारा देव नृत्य किया गया जानकारी देते हुए ब्रहमेश्वर महादेव  के भंडारी जौनी ने कहा कि  दो दिवसीय ऐतिहासिक शणचा मेले  का शुभारम्भ  सांगरी क्षेत्र के आराध्या देव ब्रहमेश्वर महादेव व बनाहर सांगरी के देवता बानेशवर के देव मिलन के साथ हुआ  यह मेला दो दिनों तक चलेगा सांगरी क्षेत्र के बड़ागांव बनाहर  शिवान भरेड़ी शलोटा पलारन पावछी छविशी  कुमारसैन कांगल कोटीघाट  सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने ब्रहमेश्वर महादेव व देवता बानेशवर के समक्ष शीश न्वाया व दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के पहले दिन देवताओं के आगमन के साथ देवलुओं ने नाटियों का दौर चलाया।

Top