ads

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Style2

Style5

Style3[OneLeft]

Style3[OneRight]

Style4

शिवान में किया गया पौधा रोपण


कुमारसैन : वन परिक्षेत्र कुमारसैन के तहत  शिवान  में  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवान  के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय से लगभग तीन  किलो मीटर की दुरी पर कचनार व अन्य पौधो का फारेस्ट गार्ड किशोरी लाल की देखरेख में लगभग 130  पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला शिवान के प्रधानाचार्य पवन शर्मा व अन्य अध्यापको ने भी पौधारोपण में भाग लिया इस मौके पर अध्यापक सतीश शर्मा , श्रवण शर्मा , सुरिंदर कौशल , मनोज  , अमित , हरिचरण , अनिल वर्मा , संजीव , सरिता व अंजना ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया

बड़ागांव में किया गया पौधा रोपण


कुमारसैन : वन परिक्षेत्र कुमारसैन के तहत  बड़ागांव के यूपीएफ भरगो  में  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव के एनएसएस , एनसीसी , इको क्लब व सातवी से बारहवीं तक के  विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजाति के करीब 150 पौधे लगाए गए । इस मौके पर वन विभाग की ओर  से बीओ बड़ागांव प्रताप सिंह , गार्ड   रंजीत सिंह , वन कर्मी  किशोरी लाल , द्धारका देवी  गार्ड शिवान बिट किशोरी लाल एनएसएस  प्रभारी बड़ागांव देवेंदर व विद्यालयों के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

शिव मंदिर में भंडारा 10 अगस्त को


कुमारसैन, 4 अगस्त शिव मंदिर नालूवाला अगला बाजार कुमारसैन में पांचवा विशाल जागरण एवं भंडारा 9 - 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। एतिहासिक शिव मंदिर  परिसर में आयोजित बैठक में उपरोक्त निर्णय लेते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जागरण व भंडारे की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर मंदिर कमेटी के हेमराज राय, अनिल गुप्ता,  अमित सूद ,  दलीप गुप्ता,  सुरेन्द्र गुप्ता, कमल गुप्ता, राजन गुप्ता, संजीव अग्रवाल, नीरज सोनी उपस्थित रहे  नीरज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार 9 अगस्त रविवार को रात्री जागरण व सोमवार 10 अगस्त को भंडारा सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।






जोगशा में किया पौधारोपण


कुमारसैन, 4 अगस्त
वन परिक्षेत्र कुमारसैन के तहत जोगशा में कुमारसैन के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के छठी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला जार, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन, के.पी.एस कुमारसैन, सरस्वती विद्या मंदिर, डी.ए.वी कुमारसैन के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजाति के दो सौ पौधे लगाए। इस मौके पर वन विभाग की आरे से डिप्टी रेंजर रमेश ठाकुर, गार्ड धन्यश्याम, विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे।
फोटो : कुमारसैन 1= कुमारसैन के निकट जोगशा में पौधारोपण करते स्कूली बच्चे।

लावारिस पशुओं के साथ मनाया फैंडशिप डे





कुमारसैन, 3 अगस्त
पशुधन एवं जन कल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को किंगल कुमारसैन में मित्रता दिवस के मौके पर लावारिस पशुओं को फैंडशिप बैंड बांधकर मित्र बनाया। समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मित्रता दिवस केवल युवक युवतियों के लिए ही नहीं अपितु समस्त प्राणी जगत  पशु जगत व वनस्पती जगत भी इस प्रकृति का हिस्सा है। इसलिए हमें पशु  पक्षी वनस्पती को भी अपने सुख दुःख  का भागीदार बनाना चाहिए क्योंकि प्राकृतिक संतुलन के लिए इनका होना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पशु पक्षी वनस्पती का संवर्धन एंव संरक्षण जरूरी है। इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम होने चाहिए । इस मौके पर समिति के सदस्य व तक्षशीला संगीत अकादमी के छात्र भी मौजूद थे।

एचपीएमसी के सीए स्टोर मे बुकिँग प्रक्रिया शुरू





3 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगी बुकिँग प्रक्रिया
कुमारसैन: एचपीएमसी के सीए स्टोर जरोल टिक्कर व ओडी मे बागवान इस वर्ष अपने सेब के लिए सीए स्टोर की बुकिँग कर सकते   है यह बुकिँग प्रकिया 3 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगी एचपीएमसी के सीए स्टोर मे बागवानो से इस वर्ष सेब प्रतिमाह 1 रुपए 60 पैसे प्रति किलो की दर से चार्ज किया जाएगा यह जानकारी एचपीएमसी के उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने दी उन्होने कहा कि सभी बागवानो का सेब सीए स्टोर मे रखा जाएगा किसी को निराश नही किया जाएगा वही निजि सीए स्टोर मे जहां अधिक मूल्य अदा करना पडता है वही एचपीएमसी कम मूल्य मे सीए स्टोर मुहैया करवा रहा है एचपीएमसी के  अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सीए स्टोर में  भण्डारण कर बागवान औफ सीजन मे अपना सेब बेच कर मुनाफा कमा सकते  है

कुमारसैन में किया तकशिला संगीत एकादमी का शुभारंभ

आत्मा की एकाग्रता के लिए संगीत जरूरी : सत्येन्द्र नाथ
कुमारसैन,  28 जुलाई
तहसील मुख्यालय कुमारसैन में तकशीला संगीत अकादमी का शुभारंभ कौलान्तक पीठ के पाठाधीश्वर महायोगी सत्येन्द्र नाथ द्वारा किया गया। गौतम सदन कुमारसैन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर महायोगी सत्येन्द्र नाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आत्मा, मन की एकाग्रता के लिए संगीत का होना जरूरी है। जबकि संगीत द्वारा ही ब्रहमांड चल रहा है व आत्मा एवं परमात्मा के बीच संगीत का विचित्र संबंध है। उन्होने इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षुओं व अन्य लोगों से योग से जुडऩे का आहवान भी किया। साथ ही योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में तकशीला संगीत अकादमी के निदेशक सुनील कुमार ने संगीत अकादमी के बारे में संक्षिप्त  जानकारी देते हुए अकादमी की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होने कहा कि अकादमी वर्तमान में इलाहाबाद घराने के विषय में संगीत व नृत्य की बारिकियों जिनमें गायन, वाद्यन एवं नृत्य कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षुओं को शास्त्रीय, पाश्चात्य एवं पारंपरिक लोग संगीत सिखाया जा रहा है। उन्होने बताया कि अकादमी में चार प्रशिक्षक कार्य कर रहे है जो अपनी कला में निपुण है। इससे पूर्व कार्यक्रम  में पहुंचने पर मुख्यतिथि महायोगी सत्येन्द्र नाथ को अकादमी के सचिव हरीश ठाकुर द्वारा स्मृति चिन्ह व टोपी भेंट कर उनका स्वागत किया किया। तकशीला संगीत अकादमी के शुभारंभ अवसर पर अकादमी के प्रशिक्षक जिया नगी, अंशुल शर्मा, व्यापारमंडल के वरिष्ठ व्यापारी पूर्णचंद गुप्ता, जगमोहन वर्मा, पंचायत सदस्य करूणा शर्मा व कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

आफत बन कर बरसे मेघ मोगडा में बादल फटने से भारी नुकसान


कुमारसैन: तहसील कुमारसैन के मोगडा पंचायत के निन्जरा सिन्वी मे शनिवार को बादल फटने का मामला प्रकाश मे आया है मोगडा पंचायत के पूर्व उप प्रधान देवराज ने जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार रात मोगडा पंचायत के निन्जरा सिन्वी मे बादल फट गया जिससे जमीनो फसलो व पौधो को भारी नुकसान पहुंचा है बादल फटने से सेब दाडो अखरोट के पौधो को नुकसान पहुंचा है वही सब्जी की फसलो को भी नुकसान पहुंचा है नंद लाल ठाकुर चंद जय चंद तारा चंद मूल चंद तेज राम सुनिता का बादर फटने से काफी नुकसान हुआ  है नायब तहसीलदार कुमारसैन राजेन्दर ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पीडितो की हर संभव मदद की जाएगी

Top